01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : आज श्रवण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 11 बजकर 23 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 46 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 अगस्त 2026 का दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। साथ ही जानेंगे किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा।
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मेष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से हो सकती है , आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। खेल-कूद में आज आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में एक अच्छी स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है। ससुराल पक्ष के साथ मनमुटाव आज दूर हो जाएगा उनके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में जरूर बिताएं।
- शुभ रंग-सफेद
- शुभ अंक- 5

01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहने वाला है। आपकी कार्य योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से जीवन पथ पर आगे बढ़ेंगे। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में आज अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। नौकरी में टारगेट पूरा करने में आज सफल रहेंगे। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है, आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको बढ़िया मौका मिलेगा। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आज शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को नई गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मानसिक दबाव से छुटकारा मिल सकता है। आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में उचित आज सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के रिश्ते को आज विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। भाई व बहनों से चल रही मतभेद बातचीत के जरिएआज समाप्त होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आज काम में आपको सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी , नियमित व्यायाम इसका उचित इलाज है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्चे समस्या का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। आज किसी संपत्ति का क्रय विक्रय जल्दबाजी में ना करें। आज राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी चिंता का समाधान मिलेगा। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा पाने के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्तों के प्रति निष्ठावान रहें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आजका दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : तुला राशि
आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है रहेगा। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, आज उन पर ज्यादा ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज आपके घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज आप अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे इस प्रकार आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज सेहत के मामले में खान पान का विशेष ध्यान दें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आज आपके काम में व्यवधान डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी समझदारी से उससे बाहर निकल आएंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी विभाग में सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 2

01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है, बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। आज छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको बढ़िया मुनाफा होगा। आज आधिकारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, सभी कलीग एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे।
स्टूडेंट्स आज अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे हैं। आपकी जरा सी लापरवाही से आज आपको पछतावा हो सकता है। आज फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान करेंगे। आज बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मकर राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 7
इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंगों से भरा रहने वाला है। आज अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आज सफलता मिल सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में आज सुधार आएगा। कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारु रूप से चलते रहेंगे। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका समय अच्छा साबित हो सकता है। आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज वर्तमान मौसम से जागरूक रहना जरूरी है। पेट में दर्द और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3
खबरों के लिए