बिलासपुर जिला में बिजली करंट से पति-पत्नी की मौत हो गई है। कपड़ा सुखाने के दौरान जब पत्नी करंट की चपेट में आई तो पति उसे बचाने के लिए दौड़े और वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।अलवेस्टर सीट में लगे लोहे के एंगल में करंट तैर रहा था। कपड़ा सुखाने के दौरान पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मस्तूरी पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी जेके कॉलेज में खाना बनाने का काम करते थे। सुबह चार बजे उठ जाते थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गये। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों का एक 14 साल का बच्चा है जो स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। माता-पिता की मौत हो जाने से बच्चे के सिर से मा-बांप का साया उठ गया।
ग्राम कर्रा निवासी सचिन चंद्राकर पिता जीवनलाल चंद्राकर 45 वर्ष पत्नी रजनी चंद्राकर 32 वर्ष के साथ घर पर थे। शनिवार सुबह रजनी आंगन में कपड़ा सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान कपड़ा डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से रजनी छटपटाने लगी। -पत्नी को तड़पता देख सचिन उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। चीख सुनकर आए परिजनों ने दोनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।