CG : पत्नी की इस बात से पति को आया गुस्सा, फिर गला दबाकर लटका दिया फंदे पर

बेमेतरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। मामला सेमरिया चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुशील साहू की पत्नी के अवैध संबंध थे। जब इसके लिए मना सुशील किया तो वह झगड़ा करती थी। आरोपी सुशील साहू ने बताया, कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी रानी के साथ पैसे कमाने लखनऊ गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को एक अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात घरवालों तक पहुंच गई। घरवालों के समझाने पर दोनों के बीच सुलह हो गई। हालांकि, छह जुलाई की शाम वह लखनऊ से वापस बेमेतरा आ गए।

See also  कबीर जयंती पर दर्रीधाम में हुआ चौका आरती, राहगीरों में बाटें प्रसाद, दूर-दूर से पहुंचे अनुयायी

बेमेतरा लौटने के बाद सुशील साहू ने वकील से राय ली। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह तलाक ले रहा है। इस बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी ने कहा कि वह तलाक दे दे। इसके बाद वह उसके सामने ही 10 मर्दों के साथ सोएगी। इस बात पर सुशील को गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी सुशील का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह शव को कमरे में ले गया और साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही कर रही है।