Pamgarh : अवैध संबंध के कारण पति ने की प्रेमी की हत्या, डण्डे से सिर पर वॉर कर दिया घटना को अंजाम

जांजगीर-चांपा जिले  पामगढ़ में हुए युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| दरअसल हत्या पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध को लेकर हुई थी | आरोपी ने डंडे से मृतक के सिर वार कर घटना को अंजाम दिया |  पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया है |

रविवार को पामगढ़ के भिलौनी में हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है | मृतक सन्तु यादव की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी|  आरोपी गौतम साहू की पत्नी के साथ मृतक का अवैध सम्बन्ध था| जिसके कारण आरोपी मृतक पर रंजीश को रखता था| शनिवार की रात मौका मिलने पर उसने सन्तु के सिर पर डण्डे से जबरदस्त वॉर कर दिया | जिससे सन्तु की मौके पर ही मौत हो गई | रविवार की सुबह परिजनों ने सड़क किनारे सन्तु की लाश देखी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई |

मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले को सड़क दुर्घटना के रूप में देख रही थी, इसी दौरान मोबाईल डिटेल और मृतक के अवैध सम्बन्ध की जानकारी लगने पर जाँच की दिशा में मोड़ आया | पुलिस संदेह के आधार पर उक्त परिवार के सदस्यों से पूछताछ की| दो दिनों की लम्बी पूछताछ के बाद आरोपी गौतम साहू ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ साहू को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| जहां से रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है | 

See also  जांजगीर जिला के गांव बनेंगे आजीविका के केंद्र, रोजगार मूलक कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/dead-body-of-youth-found-in-pamgarh-under-suspicious-circumstances-suspected-of-murder-forensic-team-being-called/