जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक दुकानदार को सिगरेट और राजश्री का पैसा मांगना महंगा पड़ गया | 5 बदमाशों ने घर घुसकर पाइप- डंडे से जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया| प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 191(3) BNS के तहत केस दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ा| जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश लहरे निवासी भैंसो, थाना पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.2026 को सुबह 7 बजे चंडीपारा निवासी आकाश जायसवाल उर्फ आगा अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। उसने 5 पैकेट सिगरेट और 10 नग राजश्री लिया और पैसा नहीं दिया। पैसा मांगने पर सभी ने अश्लील गाली गलौच दी और मारपीट पर उतारू हो गए। प्रार्थी ने घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी दो घंटे बाद आकर बताते हैं कहकर चले गए।
दोबारा हमला, घर में घुसे आरोपी
उसी दिन सुबह 9 बजे आकाश जायसवाल उर्फ आगा, विकास उर्फ मुक्कु यादव, विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार और साथी पाइप, डंडा लेकर दुकान पहुंचे। विशाल के हाथ में डंडा, आकाश के पास प्लास्टिक पाइप और मुक्कु के पास डंडा था। तीनों ने प्रार्थी से कहा, पहले वीडियो डिलीट करो और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी डरकर घर के अंदर भागा तो आरोपी धक्का देकर घर में घुस गए। वहां भी गाली- गलौज की और धमकी दी वीडियो डिलीट नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे।
गिरफ्तार आरोपी
1. आकाश जायसवाल उर्फ आगा, 28 वर्ष, चंडीपारा पामगढ़
2. विकास यादव उर्फ मुक्कु, 21 वर्ष, नूतन चौक सरकंडा, हाल धरदेई स्कूल पारा शिवरीनारायण
3. विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार, 26 वर्ष, चंडीपारा
4. सूरज कश्यप उर्फ गोलू, 23 वर्ष, चंडीपारा
5. संजय कश्यप, 26 वर्ष, चंडीपारा पामगढ़
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 191(3) BNS के तहत केस दर्ज करते हुए दिनांक 20.06.26 को सभी आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीम का सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि सरोज पाटले, प्र.आर. रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक नवीन रात्रे, श्याम ओग्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान व थाना पामगढ़ स्टाफ की अहम भूमिका रही।