उमरिया में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कपड़े बदल रही छात्राओं का बनाया वीडियो, रोकने पर बदमाशों ने शिक्षकों पर किया हमला

उमरिया.

ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान 3 से 4 नशे में धुत युवकों ने छात्राओं के कपड़े बदलने के लिए निर्धारित कक्ष में घुसकर मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने शिक्षकों पर हमला किया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षकों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला जिले के ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल का है। राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जहां स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था। बताया गया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्राओं के कपड़े बदलने के लिए एक कमरा तय किया गया था, जहां पुरुषों का आना मना था। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ 3 से 4 नशेड़ी विद्यालय के उस कमरे में जा घुसे। कपड़े बदल रही छात्राओं का मोबाइलों से फोटो वीडियो बनाने लगे। इस दौरान ऑपरेटर रजनीश तिवारी और पुरुषोत्तम तिवारी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आए शिक्षक दिलीप मिश्रा ने युवकों को ऐसी घिनौनी हरकत करने से मना किया।

See also  छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म, ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट, 20 शहरों में हीटवेव

नशे में धुत युवकों ने तीनों शिक्षकों पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट की। गनीमत रही कि कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने समय पर झगड़े में बीच बचाव कर शिक्षकों की जान बचाई।

शिक्षकों ने कराया मामला दर्ज

घटना की पुलिस में शिकायत के बाद मौके पर आए पुलिस वालों के साथ भी आरोपियों द्वारा जमकर गाली गलौज की गई। पीड़ित शिक्षकों द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। देखना होगा पुलिस इन अपराधियों पर क्या कार्रवाई करती है।