जलेबी पराठा: पराठे का नया ट्विस्ट, ड्राई फ्रूट्स और मसालों से भरपूर चटपटा स्वाद

अगर आप रोज-रोज एक जैसा पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो जलेबी पराठा से बेहतर शायद ही कुछ होगा. जलेबी पराठा, जिसे लच्छा पराठा या भंवर पराठा भी कहा जाता है, एक खास तरह का परतदार और कुरकुरा पराठा होता है. इसे ड्राई फ्रूट्स, शिमला मिर्च, आलू और कुछ मसालों से बनाया जाता है. आप इसे दही, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जनते हैं जलेबी पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (6 लोगों के लिए)
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच घी
 रिफाइंड तेल जरूरत अनुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग (भरावन) के लिए
2 उबले और छिले हुए आलू
2 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स

See also  मुंह में जाते ही घुल जाएगी यह 'मखमली रोटी', साधारण चपाती को कहें अलविदा और आजमाएं यह खास रेसिपी

 जलेबी पराठा बनाते कैसे हैं?
    एक बड़े बाउल में आलू, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, शिमला मिर्च, हरा धनिया, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और भरावन तैयार कर लें.
    दूसरे बाउल में आटा, नमक और घी डालकर पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंध लें. फिर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें.
    हर गोले में तैयार भरावन भरें और उसे बेलकर लंबा रोल (रस्सी जैसा) बना लें.
    अब इस रोल को हल्का ट्विस्ट देते हुए जलेबी की तरह गोल-गोल घुमाकर आकार दें. फिर इसे हल्के से दबाएं और किनारों पर थोड़ा घी लगाएं, जैसे पराठा बनाते हैं.
    अब तवा गर्म करें. जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो बेला हुआ पराठा डालें.
    इसके बाद कम गैस पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
    अब गरम-गरम जलेबी पराठा तैयार है. इसे दही या किसी सब्जी के साथ परोसें.

See also  AI ब्राउज़र का दौर: क्या Chrome और Edge अब पुराने हो गए हैं?