जांजगीर : सांप काटने पर झाड़ फूंक का चक्कर, एक लड़की ने तोड़ा दम, एक सही समय में पहुंचा हॉस्पिटल, उपचार जारी

जांजगीर जिला के नवागढ़ जहरीले सांप काटने के बाद झाड़ फुक के चक्कर अक्सर भारी पड़ जाता है| गुरुवार को एक लड़की ने हॉस्पिटल पहुचने से पहले ही दम तोड़ दिया| जबकि एक अन्य घटना में युवक सही समय में पहुँचने पर उसका उपचार जारी है| घटना नवागढ़ ग्राम अवरिद और दूसरी घटना ग्राम किरित की है|

नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य के डॉक्टर से मिलीं  जानकारी के गुरुवार को अलग-अलग ग्राम में दो लोगों को सांप ने काट लिया है| पहला मामला किरीत गांव का है| सांप काटने के बाद उसे तत्काल नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| उपचार के बाद उसकी हालात ठीक है| वहीं दूसरी घटना ग्राम अवरीद की है| 18 वर्षीय दुर्गा कुमारी आंगन बाड़ी में गई हुई थी इसी दौरान उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया|  जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों का आवाज लगाई| सभी मौके पर पहुंचे | जिसके बाद 112 की मदद से उसे नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सांप काटने के निशान पाए गए हैं संभवत की मौत  हुई है पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि भरी गर्मी के बाद अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जमीन में उमस पैदा कर दी है जिसके वजह से दिलों में छुपे हुए सांप बाहर निकल आए हैं। हम अपने न्यूज़ के माध्यम से लोगों का आगाह करते हैं कि इस मौसम में सावधानी बरतें।

See also  छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि