जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति को बताया तो उसने दिया तलाक

JJohar36garh News|मेरठ में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में शहर के लिसाड़ी गेट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवती ने ढ़ाई साल पहले इलाके के ही एक युवक से शादी की थी. हालांकि, शादी के बाद महिला को काफी प्रताड़ित किया जाने लगा. इसको लेकर कई बार विवाहिता के मायके वालों ने रुपये भी दिए थे तो कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन अब महिला ने अपने जेठ पर एक गंभीर आरोप लगाया है.

दरअसल, पीड़िता ने बताया कि दस दिन पहले उसका पति बाहर गया हुआ था और वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में थी. देर रात जेठ ने दरवाजा खुलवाया और जबरन कमरे में घुस गया. महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया. उसने बताया कि शोर मचाने पर जेठ ने उसकी पिटाई की. उसके चीखने पर ससुराल वाले और आसपास के लोग भी आ गए. इस पर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया. सुबह जब पति आया तो उसने मामले की जानकारी पति को दी.

See also  राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर केशव मौर्य का तंज: बोले, छोटा-मोटा पटाखा ही देना चाहिए था

हालांकि, पति ने भी घटना को किसी को नही बताने के लिए कहा. उसने विरोध किया तो पिटाई की और तीन तलाक देकर घर से निकल दिया. वह मायके पहुंची और मामले की जानकारी दी. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी.