पामगढ़ में जोगी कांग्रेस ने फुंका अडानी का पुतला, कोल डील का विरोध

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में सोमवार को जोगी कांग्रेस द्वारा कोल डील के विरोध में अंबेडकर चौक पर अडानी का पुतला दहन किया गया| इस मौके संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे |

युवा जिला अध्यक्ष ग्रामीण वीरेंद्र जांगड़े ने बताया की अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  प्रदीप साहू  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के  प्रदेश अध्यक्ष  अमित जोगी  के निर्देशानुसार व प्रदेश संयुक्त  महासचिव संजू खरे  के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार ABCD “अडानी भूपेश कोल डील” के विरोध स्वरूप आज जोगी कांग्रेसियों ने  पामगढ़ अंबेडकर चौक पर अडानी का पुतला दहन किया गया।

 प्रदेश संयुक्त  महासचिव संजू खरे  ने मीडिया से कहा छत्तीसगढ़ को किसी भी हाल में अडानी का चारागाह नहीं बनने देंगे छत्तीसगढ़ की माटी के नीचे छिपी अपार धन संपदा खनिज को किसी भी हाल में हम लूटने नहीं देंगे और छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ नहीं बनने देंगे।  कल तक भारतीय जनता की पार्टी के ऊपर में अडानी को संरक्षण देने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का अडानी प्रेम छत्तीसगढ़ के सामने उजागर हो गया है 15 साल में भारतीय जनता पार्टी ने अडानी को दो खदानें आवंटित की थी वही ढाई साल की कांग्रेस सरकार ने अडानी कंपनी को 10 खदानें आवंटित कर अडानी को उपकृत किया है।

See also  उत्तरप्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, खड़गे ने दुख जताते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला

इस दौरान  विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथ  गढ़ेवाल, युवा विंग के लोकसभा अध्यक्ष गजेंद्र साहू ,  ओमप्रकाश कश्यप ,ओमप्रकाश केवट भूपेंद्र वर्मा, दिनेश खरे, मुकेश रत्नाकर, पीतांबर साहू मनी दिनकर जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे|