JJohar36garh News|कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए आज पामगढ़ थाना प्रभारी एसआई के.पी. टंडन नहीं रहें। 24 अप्रैल को दोपहर लगभग डेढ बजे उनके निधन से खबर मिलने से पामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। एसआई श्री टंडन का इलाज पिछले 15 दिनों से बिलासपुर के कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे थे। वे 58 वर्ष के थे। अस्पताल द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के पालन करते हुए शव को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पार्थिक शरीर को गृहग्राम में अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए लाया गया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इस गमगीन माहौल में परिजनों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई के मौके पर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
मूलत: बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम थेम्हापार (मल्हार) के रहने वाले थे। उनकी पुलिस विभाग में भर्ती बिलासपुर में सिपाही के पद पर हुई थी। वर्तमान में पामगढ़ थाना में 5 माह से थाना प्रभारी के पद में कार्यरत थे। प्रदेश के कई जिलों बिलासपुर सरकंडा थाना, कांकेर, जीआरपी भिलाई, मुलमुला, बिर्रा, अकलतारा जिले की कई थानों में उनकी पदस्थापना रही थी। डयूटी के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से पिछले 9 अप्रैल से बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
एसआई श्री टंडन ने पुलिस विभाग में अपने 31 साल के सेवा अवधि में सबसे ज्यादा मिसिंग के केस व नाबालिग बच्चों के प्रकरण सुलझाने जैसे कई मामलों में राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार मिले हैं। उनकी छबी मिलनसार व सजग रहकर पुलिस विभाग की ड्यूटी में ईमानदारी व निष्ठापूर्व सेवा देते रहे हैं।

उनके निधन पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, एसपी पारुल माथूर, एसडीओपी दिनेश्वरी नंद, एसडीएम करुण डहरिया, तहसीलदार शेखर पटेल, वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भोई, पूर्व थाना प्रभारी एसआई राजकुमार लहरे, विधायक इंदू बंजारे, अजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मतलाल नंद, एसआई संतोष कुमार शर्मा, एएसआई बीएस लकड़ा, एएसआई प्रमोद महार, डॉ हेमंत लहरे, दिलदार निराला, भागवत साहू, सरोज पाटले, राजा रात्रे, विधायक प्रतिनिधि विक्की ठाकुर, सतनामी सामाज के ब्लॉक अध्यक्ष विभीषण पात्रे, सुरेश लहरे, रामविश्वास सोनकर, संत बालाराम, मनोज दिवाकर, गोरेलाल बर्मन, संतोष लहरे, कमला खुंटे, रोहित डहरिया,नीरज खूंटे, दिनेश खरे, रघुनंदन साहू व पामगढ़ थाना के समस्त स्टॉफगण सहित क्षेत्रवासियों में जिला पंचायत सभापति राजेश्वर् भार्गव, सहित मस्तुरी क्षेत्र के वरिस्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु ने गहरा दुख व्यक्त किया।
Johar36garh News के साथ था विशेष लगाव
स्वर्गीय श्री टण्डन का Johar36garh News के साथ था विशेष लगाव था| पहले वे मुलमुला फिर पामगढ़ थाना आए | हमेशा न्यूज़ की तारीफ करते थे, हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान भी बातचीत हुई, जिस पर उन्होंने जल्द ही काम पर लौटने की बात कही थी | श्री टण्डन के चले जाने से Johar36garh News को ब्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है | Johar36garh News संपादक बसंत खरे और जांजगीर जिला प्रमुख सनी सूर्यवंशी सहित न्यूज़ परिवार की ओर से स्वर्गीय श्री टण्डन जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं |
