कमरीद और राहौद प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 4-4 लाख रुपए की मंजूरी

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला पामगढ़ के कमरीद और राहौद प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 4-4 लाख रुपए की मंजूरी कलेक्टर यशवंत कुमार ने दी है | प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल आठ लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पामगढ़ तहसील के ग्राम कमरीद निवासी कुमारी सुनीता केंवट और ग्राम राहौद के अभिमन्यु कश्यप की प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटतम वारीस के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

See also  हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में पारदर्शिता, विपणन विस्तार और बुनकर हितों पर अहम फैसले