तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग पर खपराडीह ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा डाला। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने युवक को अपनी चपेट में लिया। युवक सड़क पर ही चाय की दुकान लगाता है। बीती रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी कार की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

See also  जांजगीर : जेल के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला कैदी का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, दुष्कर्म के मामले एक दिन पहले ही आया था