‘कुत्ते पाल लो बच्चे पैदा मत करो’, बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल, शादी को लेकर बताया सच

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस शेफाली शाह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान शेफाली शाह ने युवाओं को जल्दबाजी में शादी न करने की सलाह दी और कहा कि जीवन का इतना बड़ा फैसला लेने से पहले खुद को समझना बेहद जरूरी है।

शेफाली शाह के बयान ने काटा बवाल
शेफाली शाह की बातों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, खासकर तब जब उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- बच्चे पैदा करने से बेहतर है कुत्ते पाल लो। एक्ट्रेस का ये बयान इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

शेफाली शाही ने कहा- कम उम्र में शादी मत करो

-यूट्यूबर और होस्ट लिली सिंह के साथ बातचीत में शेफाली शाह ने कहा कि कम उम्र में लोग खुद को भी ठीक से नहीं समझ पाते। ऐसे में शादी जैसा बड़ा फैसला लेना सही नहीं होता है।

See also  काजोल की फिल्म सरज़मीन का ट्रेलर रिलीज

-शेफाली शाह ने कहा- भगवान के लिए बहुत कम उम्र में शादी मत करो। उस वक्त इंसान को खुद ये तक समझ नहीं आता कि उसे जिंदगी में क्या पसंद है और क्या नहीं। पहले लोगों से मिलो, उन्हें समझो और खुद को जानो, उसके बाद ही शादी के बारे में सोचो।

 

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने दी मैच्योरिटी वाली सलाह

शेफाली शाह का मानना है कि शादी सिर्फ समाज के दबाव में लिया गया फैसला नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिश्तों को निभाने के लिए भावनात्मक समझ और मैच्योरिटी बेहद जरूरी है। शेफाली ने साफ कहा कि शादी तभी करनी चाहिए जब इंसान मानसिक रूप से तैयार हो और उसे ये पता हो कि वह अपने रिश्ते और जिंदगी से क्या चाहता है।

‘बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो’

-बातचीत के दौरान जब लिली सिंह ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अभी तक शादीशुदा नहीं हैं, तो शेफाली शाह ने हंसते हुए ऐसा बयान दे दिया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने कहा- मुझे इसके लिए बहुत ट्रोल किया जाएगा लेकिन बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो।

See also  सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून

-शेफाली साह ने आगे कहा कि कुत्ते इंसान को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और वही सच्चा प्यार होता है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बयान को लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने लगे हैं।

निजी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव देख चुकी हैं शेफाली शाह

अगर शेफाली शाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी टीवी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) से शादी की थी। आज शेफाली और विपुल दो बेटों, आर्यमन और मौर्य के पैरेंट्स हैं और दोनों इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं।

जानवरों से खास लगाव रखती हैं शेफाली

-शेफाली शाह सिर्फ शानदार एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बड़ी एनिमल लवर भी हैं। उनके पास ऐश और सिम्बा नाम के दो साइबेरियन हस्की डॉग्स हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

See also  ED का नया रडार: विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती समेत कई सितारों पर जांच शुरू

-एक पुराने पोस्ट में शेफाली शाह बताया था कि लंबे शूट के बाद घर लौटने पर उनके पालतू जानवर जिस तरह प्यार जताते हैं, वह उनके पूरे दिन की थकान मिटा देता है।

‘दिल्ली क्राइम 3’ में दिखीं थीं शेफाली शाह

-आपको बता दें कि शेफाली शाह को आखिरी बार ‘दिल्ली क्राइम 3’ वेब सीरीज में देखा गया था। इस चर्चित सीरीज में उनके साथ हुमा कुरैशी, रशिका दुग्गल, राजेश ताइलांग और सायनी गुप्ता जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

-वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ में शेफाली शाह ने डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था, जो लापता लड़कियों से जुड़े एक बड़े मामले की जांच करती नजर आती हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया गया था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by E24 Bollywood (@e24official)