400 मीटर गहरी खाई में गिरी वैन 13 लोगों की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर

JJohar36garh News|उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है।
बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही वैन (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे रहे। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

See also  AI शिखर सम्मेलन के लिए भारत सबसे उपयुक्त, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की तारीफ

हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बायला निवासी पांच साल का बच्चा व पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण समेत दो लोग गंभीर घायल है। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने स्वयं राहत-बचाव अभियान चलाकर 400 मीटर गहरी खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।