CG : आत्मानंद स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी, छात्र मोजे में छिपाकर लाया था चाकू, बाल-बाल बचा छात्र

राजधानी रायपुर के माना स्थित आत्मानंद स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। स्‍कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना को लेकर प्रबंधन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। स्‍कूल प्रबंधन ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है। 
माना के आत्मानंद स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्र दूसरे छात्र की पहले तो बहस होती है। इसके बाद गुस्से में हमला करने वाले छात्र ने मोजे से चाकू निकाल लिया और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। हमला करने वाला छात्र मोजे में छिपाकर चाकू लाया था। हमले में पहले तो छात्र बच जाता है, तो हमलावर छात्र का गुस्सा और भड़क जाता है। और दोबारा चाकू से छात्र पर कई बार वार कर देता है। बता दें कि अब स्कूलों में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में 24 डीएसपी को मिली पहली पोस्टिंग, परिवीक्षा अवधि पूरा करने पर मिला जिम्मा