‘दोस्ताना 2’ के लिए करण की तलाश पूरी, कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर संग डेब्यू करेंगे लक्ष्य

नई दिल्ली: ‘दोस्ताना’ के सीक्वल ‘दोस्ताना 2’ के लिए फिल्मकार करण जौहर की तीसरे अभिनेता की तलाश पूरी हो गई है. करण जौहर ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एलान किया कि धर्मा प्रोडक्शन को ‘दोस्ताना 2’ के लिए अभिनेता मिल गया है. आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए करण जौहर कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर को पहले ही साइन कर चुके हैं. फिल्म के तीसरे किरदार को लेकर काफी दिनों सो खोजबीन की जा रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, “धर्मा ब्लॉक में इस नए बच्चे से मिलवाकर खुश भी हूं और उत्साहित भी. लक्ष्य हमारे साथ फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से अपना डेब्यू करेंगे. और यहां से हम एक मज़बूत फिल्मी सफर की शुरुआत की उम्मीद करते हैं. लक्ष्य का स्वागत कीजिए और अपने प्यार और दुआओं की इस पर बारिश कीजिए.”

आपको बता दें कि ‘दोस्ताना 2′ का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा (Collin D’ Cunha) कर रहे हैं. इस फिल्म को करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूज़ कर रहे हैं. बता दें कि पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि फिल्म में तीसरे किरदार के तौर पर राजकुमार राव को लिया जा सकता है, हालांकि करण जौहर को किसी फ्रेश चेहरे की तलाश थी, जो कि अब पूरी हो गई है.

See also  जॉली एलएलबी 3 टीजर : कोर्टरूम में भिड़े ‘जगदीश’ और ‘जगदीश्वर’, फैंस ने कहा- कॉमेडी ब्लॉकबस्टर

‘दोस्ताना 2’ साल 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है. उस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम एक साथ नज़र आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. हाल ही में फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था कि इसमें जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन एक दूसरे के अपोज़िट नज़र नहीं आएंगे, बल्कि दोनों भाई बहन के तौर पर फिल्म में दिखाई देंगे. सूत्र ने ही बताया था कि फिल्म में जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन दोनों को ही एक ही लड़के से प्यार हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *