गूगल पे में अब मिलेगा लोन, जाने कैसे और कितना मिलेगा 

गूगल की पेमेंट ऐप गूगल पे (Google Pay) से अब लोगों को अब लोन भी लेने की सुविधा मिल जाएगी| कंपनी ने इसके लिए कई भारतीय बैंकों और वित्तीय कंपनियों के साथ समझौता  भी किया है. कंपनी छोटे व्यापारियों को सैशे लोन उपलब्ध कराएगी, जो कि 15 हजार रुपये से शुरू होंगे. इनकी मासिक किस्‍त 111 रुपये से शुरू होगी. गूगल पे ने सैशे लोन (Sachet Loan) देने के लिए डीएमआई फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है.

गूगल पे ने व्यापारियों को क्रेडिट लाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ईपेलेटर (ePayLater) के साथ पार्टनरशिप की है. इसका उद्देश्य व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना है. इसके अलावा यूपीआई पर क्रेडिट लाइन के लिए गूगल ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार किया है.

वहीं, पर्सनल लोन के पोर्टफोलियों में विस्तार के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है. छोटे व्यापारियों को लोन देने से गूगल को भारत के वित्तीय बाजार में एंट्री करने में मदद मिलेगी. वर्तमान में, पेटीएम और भारतपे जैसी बड़ी पेमेंट कंपनियां पहले से ही व्यापारियों को ऐसी सेवाएं दे रही हैं.

See also  नया खुलासा: अब OBC के 289 करोड़ रुपये ले भागे नीरव-मेहुल, PNB को लगा चुके हैं 13,500 करोड़ का चूना

क्‍या होते हैं सैशे लोन?
सैशे लोन बिल्कुल छोटे लोन होते हैं, जो बहुत ही छोटे टेन्योर के लिए मिलते हैं. आमतौर पर ये प्री-अप्रूव्ड लोन होते हैं और आपको तुरंत ये लोन मिल भी जाता है. रीपेमेंट करना भी ज्यादा आसान होता है. ये लोन 10,000 रुपये से भी शुरू होते हैं और इनका टेन्योर 7 महीने से 12 महीने तक का हो सकता है. सैशे लोन लेने के लिए कोई लोन ऐप डाउनलोड करना पड़ सकता है.

 

पिछले साल मिली थी रुपे कार्ड लिंक करने की अनुमति
पिछले साल सितंबर में आरबीआई ने यूपीआई के साथ रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने की अनुमति दी थी. रिजर्व बैंक का मकसद यूपीआई नेटवर्क के माध्यम से कम वैल्यू वाले लोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. पिछले महीने यानी सितंबर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने UPI के लिए क्रेडिट लाइन लॉन्च करने की घोषणा की थी. इसका फायदा यह होगा कि बैंकों और लेंडर्स को यूपीआई अकाउंट्स पर क्रेडिट लाइन ऑफर करने में मदद मिलेगी जिसका इस्‍तेमाल ग्राहक अपनी खरीदारी के लिए कर सकते हैं.

See also  न्यू ईयर 2026 का धमाका, Jio के तीन शानदार प्लान, 365 दिन वैलिडिटी और ₹35,100 तक का जबर्दस्त फायदा