महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, जानें कहां सामने आया यह अनोखा मामला

JJohar36garh News|एक ही मां के गर्भ से एक साथ दो, तीन या चार बच्चों के जन्म की बात थोड़ी आम है लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक औरत ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल, माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। खबर है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था की हलीमा के गर्भ में 6 बच्चे हैं। एक साथ एक गर्भ से 6 बच्चों का जन्म असामान्य है और 9 बच्चों का जन्म और भी असामान्य।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया “मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं”।

See also  नई तकनीक से बदलेगा भविष्य, भारत-इजरायल मिलकर कर रहे काम : नेतन्याहू

कई बार ऐसे अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।

प्रेग्नेंसी का ये मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर से सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की एम्बर कंबरलैंडअपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका पेट जिस तरह फूला था, उसे देखकर सभी को लगता था कि एम्बर के पेट में जुड़वा बच्चा है। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सभी गलत साबित हो गए।

एम्बर की डिलीवरी के बाद सभी हैरान हो गए। बच्चे का वजन पांच किलो 800 ग्राम था. इसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची का खिताब मिला है। बच्ची का साइज देख सभी हैरत में पड़ गए। इससे पहले यूके की ही एक महिला ने 2012 में सबसे वजनदार बच्चे को जन्म दिया था। उसका वजन साढ़े 6 किलो था।

See also  ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाले धर्मगुरु पर हमला