जांजगीर जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मेहंदी में 15वें वित्त की राशि में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने या अन्यत्र स्थानांतरित करने के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीण जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पामगढ़ में बहन को युवक के साथ देख भाई ने खोया आपा, फावड़े से सर और छाती पर वारकर की हत्या, प्रेमिका भाई और सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी जनपद पंचायत सीईओ पामगढ़, जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत के ऑनलाइन अभिलेखों में 31 मई 2025 से 27 अगस्त 2026 के बीच करीब 16 लाख 21 हजार 100 रुपये अलग-अलग कार्यों के नाम पर आहरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें नाली सफाई, पचरी, शौचालय, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, पुलिया और स्कूल से जुड़े कार्य शामिल बताए गए हैं।
पामगढ़ में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, पत्नी के लौटने पर हुआ खुलासा, जाँच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने कैशबुक, बिल-वाउचर, बैंक भुगतान, मास्टर रोल और कार्यादेश समेत सभी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए सचिव को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए और यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ राशि की वसूली की जाए। वहीं, मेहंदी सरपंच ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। सरपंच का कहना है कि पंचायत में उन्होंने जो भी काम कराया है, वह नियमानुसार और सही तरीके से कराया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता ने उन्हें दोबारा सरपंच चुना है।
पामगढ़ में पकड़ाया मनचला, युवती का पीछा कर करता था अश्लील कमेंट और छेड़छाड़, पहुंचा जेल