खेत में एक ओर जहां अजगर, नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। वहीं दूसरी ओर एक कम उम्र का लड़का उसे बगल में खड़ा होकर कवर करता नजर आता है। उसकी इस हरकत को देख जहां कुछ लोग बच्चे को ‘वाइल्डलाइफ रिपोर्टर’ बताते हैं, वही दूसरी ओर जनता बच्चे को वहां से तुरंत भागने की सलाह भी देती है।
नीलगाय के बच्चे को निगल गया 10 फीट लंबा विशाल रॉक पाइथन, भारी-भरकम अजगर को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश
अजगर जैसे सांप बेहद खतरनाक हो सकते हैं। क्योंकि इनके पास भले ही डंसने की शक्ति या जहर ना होता हो। लेकिन यह शारीरिक रूप से इतने ताकतवर होते हैं कि अगर एक बार ये किसी को जकड़ ले, तो उसका बच पाना मुश्किल होता है। हाल ही में वायरल एक वीडियो ने इंटरनेट पर व्यूज के साथ ढेरों रिएक्शन बटोरे हैं। जिसमें एक लड़का, अजगर के शिकार को कवर करता नजर आता है!अजगर के बगल पहुंचा लड़का!
इंस्टाग्राम पर सुमन निषाद नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई रील में एक लड़का खेत के बीच नजर आता है। वह बताता है कि खेत में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे का शिकार कर लिया है और अब वह उसे निगल रहा है। साथ ही, उसने नीलगाय का भी शिकार करने की कोशिश की थी। इसके बाद लड़का किसी रिपोर्टर की तरह ‘चलिए आपको दिखाते हैं’, बोलकर अंदर घुसता है और अजगर को दिखाता है।
हैरान कर देने वाला वीडियो, विशालकाय अजगर की पीठ पर बैठ गई बच्ची, दृश्य देखकर हर कोई दंग
बच्चे को खाया, मां को भी काटा!
बच्चा बताता है कि अजगर ने बच्चे को खाने के साथ-साथ मां को नुकसान पहुंचाया और वह काफी मोटा है। इस बीच झाड़ियों में हरकत होती है और वीडियो बनाने वाला लड़का वहां से भाग खड़ा होता है। इस उम्र में इतना बड़ा रिस्क लेना खतरनाक भी साबित हो सकता है। क्योंकि खेत की झाड़ियों में जहां एक अजगर हो सकता है, वहां और भी जीवों के होने की चांसेज रहती है।
बच्चों को हो सकता था खतरा?
बच्चों का इस तरह खेत में घूमकर वीडियो बनाना खतरनाक भी साबित हो सकता! यह घटना यूपी के संत कबीरनगर की हो सकती है। क्योंकि जिसने यह अकाउंट बनाया है, उन्होंने अपने यूजरनेम और बायो में UP58 का जिक्र किया है। RTO में यूपी 58 संतकबीर नगर के नाम पर रजिस्टर है। वायरल वीडियो को अब तक 4 लाख से बार देखा जा चुका है।
विशालकाय अजगर को किया रेस्क्यू , 25 फीट लम्बा और 170 किलो भारी
वाइल्डलाइफ रिपोर्टर!
बच्चे की इस वीडियो पर कमेंट करने वाले यूजर बच्चे को ‘वाइल्डलाइप रिपोर्टर’ बता रहा है। साथ ही, उसकी हिम्मत को भी सलाम कर रहे हैं। हालांकि, लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह खेत में जाना बच्चों के लिए खतरनाक भी हो सकता है। एक अन्य यूजर का कहना था कि ‘भाई खतरे में नहीं है, भाई खुद खतरा है।’
View this post on Instagram