आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बीच सड़क पर चली आ रही एक यात्री बस अचानक से सकड़ के किनारे कच्चे रास्ते पर मिट्टी के ढेर से टकराते ही पलट गई. घटना मंगलवार की है. मदनपल्ले से तिरुपति जा रही एक आंध्र परिवहन की बस वाल्मीकिपुरम मंडल के विरलम के पास पलट गई. इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं.
रायपुर में खौफनाक मर्डर, युवक को जिंदा गड्ढे में दफनाया—प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार
सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी बस
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर सीधी चल रही बस अचानक से मिट्टी के कच्चे रास्ते पर उतरी और पलट गई. बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से मिट्टी के कच्चे रास्ते पर उतर गई. यह हादसा CCTV में कैद हो गया, जिसमें बस को अचानक सड़क के किनारे पलटते हुए देखा जा सकता है.
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बर्थडे पर दिया खौफनाक गिफ्ट, केक काटने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
बस एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो
इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के सरकारी अस्पतालों ले जाया गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद ही बस पलटने की सही वजह का पता चल पाएगा.
आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा, 20 यात्री घायल#AndhraPradesh के अन्नामय्या जिले के वाल्मीकिपुरम मंडल के विरलम के पास APSRTC की एक बस अचानक पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। pic.twitter.com/pcwhRJRPtw
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) September 23, 2026