मालगाड़ी की चपेट में आए दो मजदूर की मौत, सीएम ने जताया दुःख

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 2 मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख ब्यक्त किया है | साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारजनों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे की लॉकडाउन के दौरान पेंड्रा में फंसे कुछ मजदूर रेलवे ट्रैक के सहारे अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान कोरिया जिले के उदलकछार रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में मालगाड़ी की चपेट में आने 2 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य मजदूर बाल बाल बच गए|

बताया जा रहा है कि उदलकछार व दर्रीटोला के बीच हसदेव जंगल के समीप पोल क्रमांक 941 /17-18 के पास यह घटना हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये श्रमिक मरवाही पेंड्रा गौरेला ज़िला के गोरखपुर स्थित खाद्य बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे. वहां से सूरजपुर जिले के गेवरा उजगी पहुँचने के लिए पूरी रात पटरियों पर चलते रहे, लेकिन मंगलवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए.

See also  अकलतरा में बहला-फुसलाकर भगा ले गया नाबालिक बालिका को, बाहर ले जाकर किया अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

रायपुर अंबिकापुर रेल्वे ट्रेक पर उदलकछार से दर्रीटोला के बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैक पर चल रहे दो मजदूर कमलेश्वर राजवाड़े और गुलाब राजवाड़े की मौत हो गई. जबकि साथ में चल रहे दो अन्य मजदूर मोहनलाल और उमेश देवांगन बाल बाल बच गए. फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है.