बैल को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा शख्स, देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप हैरान होंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, जिस अनोखे अंदाज में एक शख्स बैल को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा है उसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

अपनी सुविधा के लिए लोग आजकल ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। कई बार तो लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बाइक पर भारी भरकम बैल को ले जा रहा है। शख्स ने पिछली सीट पर बैल को बैठा रखा है। साथ ही उसे रस्सी से बांध कर तेज रफ्तार में मजे से बाइक चला रहा है। शख्स का अंदाज देखकर लगता है जैसे वो खतरों का खिलाड़ी हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

See also  कब्र से निकालकर मुर्दे खाते है ये दोनों

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘animalsinthenaturetoday’ नाम के अकांउट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 21 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये है असली खतरों का खिलाड़ी। कुछ का कहना है कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है।