मास्क में मुनाफाखोरी, नरियरा में हुई कार्यवाही, 15 दिनों के लिए लायसेंस निलंबित

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिले के अकलतरा के ग्राम नरियरा के एक मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापामार कार्यवाही की |  उसके ऊपर जिला प्रशासन ने 15 दिनों के लिए लायसेंस निलंबित कर दिया है |
मिली जानकारी के अनुसार नरियरा स्थित  दीपक मेडिकल स्टोर नरियरा द्वारा ग्राहको को अधिक कीमत पर बेचने तथा मुनाफाखोरी की शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर श्री ओगरे, तहसीलदार द्वारा नरियरा स्थित दीपक मेडिकल स्टोर की औचक जांच की गयी। जांच के दौरान दो-तीन मास्क ही दुकान पाए गए। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अधिकतम 20-30 रुपए का शेष मास्क 80 से 100 रूपए में बेचा जा चुका था। 20 से 30 रूपए की मास्क 80 से 100 रूपए में बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दीपक मेडिकल स्टोर नरियरा का ड्रग लायसेंस 15 दिन के लिए निलंबित करने की कार्रवायी की गयी। जिला प्रशासन द्वारा जिले के अन्य सभी मेडिकल स्टोर संचालको से अपील की गई है कि मास्क व सेनेटाईजर आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल किया गया है। इसके जमाखोरी और मुनाफाखोरी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़: बालोद थाने में ASI ने की आत्महत्या, वजह की जांच में जुटी पुलिस