बीच सड़क सरकारी अधिकारी की गाड़ी को रोककर कुत्ते की तरह भौंकने लगा शख्स, जाने क्या है मामला

पश्चिम बंगाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले में जो कुछ हुआ उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल यहां एक शख्स सरकारी अधिकारी को बीच सड़क पर रोककर कुत्ते की तरह भौंकने लगा। यह पूरा मामला जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल युवक के राशन कार्ड में नाम गलत होने के चलते यह हुआ। मिली जानकारी के तहत एक शख्स का नाम राशन कार्ड में दत्ता की जगह ‘कुत्ता’ छप गया था और वह कई बार इसे ठीक कराने सरकारी दफ्तर गया था लेकिन, फिर भी नाम में सुधार नहीं किया गया।

आपको बता दें कि इसके लिए श्रीकांत दत्ता ने विरोध का एक तरीका निकाला। जी दरअसल उसने बीच सड़क पर सरकारी अधिकारी की गाड़ी को रोका और उनके सामने कुत्ते की तरह भौंकने लगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे श्रीकांत दत्ता सड़क पर अधिकारी की गाड़ी रोककर अधिकारी के सामने भौंक रहा है। हालांकि, अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह लगातार भौंकता रहा। इस दौरान पहले तो अधिकारी को मामला समझ नहीं आया लेकिन, मामला समझने के बाद उन्होंने दत्ता को गलती में सुधार करने का आश्वासन दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत बांकुड़ा-2 प्रखंड के बीकना पंचायत के रहने वाले श्रीकांत दत्ता ने बताया कि, ‘मैंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था।

See also  युद्ध की मार,लखनऊ के उद्योगों को 1000 करोड़ का झटका, प्लास्टिक सेक्टर सबसे बेहाल

जब कार्ड बनकर आया तो उस पर श्रीकांत दत्ता की जगह श्रीकांत मंडल लिखा हुआ था। मैंने सुधार की अर्जी दी तो इस बार राशन कार्ड पर श्रीकांत दत्ता के बदले श्रीकांत कुमार कुत्ता लिखा आया। बार-बार सुधार के लिए कहने के बाद भी अब तक सुधार नहीं किया गया है। इसी के चलते उन्होंने यह रास्ता अपनाया।’ केवल यही नहीं बल्कि श्रीकांत दत्ता ने इसे ‘सामाजिक अपमान’ बताया। जी हाँ और उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी को ऐसी हरकत के लिए सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।