Pamgarh : 1 लाख से अधिक के सोना, चांदी समेत नगदी पार, गर्मी और बिजली गुल बनी वजह, जाने क्या है पूरा मामला

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बीती रात एक घर से चोरों ने सोना, चांदी समेत नगदी को पार कर दिया. इसकी कीमत लगभग 1 लाख से अधिक की आंकी जा रही है. पीड़ित परिवार बिजली गुल होने से हो रही गर्मी के कारण घर का दरवाजा खोलकर सो रहे थे | इसी दौरान चोरों ने अपना काम कर दिया| घटना मुलमुला थाना के ग्राम सिल्ली की है |

ग्राम सिल्ली भाटापारा मोहल्ला निवासी पीड़ित संतोष कुमार पटेल ने बताया की 1 जुलाई की रात लगभग 11 बजे के आसपास बिजली गुल हो जाती है. घर में उनकी माँ, पत्नी और बच्चे सो रहे थे | अत्यधिक गर्मी होने की वजह से उन्होंने घर का दरवाजा खोल दिया था और पीड़ित और उसकी माँ परछी में सोए हुए थे जबकि उसकी पत्नी और बच्चे कमरे में सोए थे | सुबह 4 बजे जब नींद खुली तो वह देखा की दोनों कमरे में रखी टीन की पेटी गायब थी | उसने अपने चाचा के साथ मिलकर आसपास खोज की तो घर से 200 मीटर दूर सड़क किनारे दोनों पेटी खुली हुई पड़ी थी | उसमे से सोना चांदी और नकदी गायब थे | उसने डायल 112 को इसकी सूचना दी | पीड़ित ने बताया की पेटी में 13 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी और 12 हजार रुपए रखे थे | इसकी कीमत लगभग 1 लाख से अधिक आंकी जा रही है| पीड़िता ने मुलमुला थाना में चोरी की शिकायत दर्ज़ कराई | सूचना पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | 
नहीं लगी भनक

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

घर के परछी में दोनों माँ बेटे सोए हुए थे, चोर मुख्य द्वार से घर में प्रवेश किया, कमरे में घुसे और आसानी से दोनों पेटी को चुरा ले गए | पीड़ित ने बताया की दोनों पति अलग-अलग कमरे में रखे थे | एक पेटी में गहने और दूसरे पेटी में पैसे रखे थे |

चोरों को कैसे पता चला की घर में इतना सोना है

सोचने ने वाली बात है की चोरों को कैसे पता चला की घर में इतने गहने और पैसे पेटी में रखे है | शायद चोरों को पहले से ही पता रहा होगा की घर में गहने रखे हैं | चोर पहले से ही इसी फ़िराक में रहे होंगे। बिजली गुल होने का फायदा उठा कर चोरों ने बहुत सफाई से हाथ साफ कर दिया |