मां-बेटी की गला रेतकर बेदर्दी से हत्या, 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का संदेह, आधा दर्जन युवक हिरासत में

रायपुर-बिलासपुर रोड पर धनेली में मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या करना कबूल किया। उसने पूरी घटना भी बताई कि कैसे उसने दोनों का मर्डर किया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने हत्या करने से इंकार कर दिया। वह अब बयान दे रहा है कि डरकर उसने हत्या करना कुबूल किया था। उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है। पुलिस अब नए सिरे से हत्यारे की तलाश कर रही है।

 

पुलिस को शक है कि अवैध संबंध में महिला और उसकी बेटी की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ है कि 13 साल की नाबालिग को गला घोटकर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि 45 साल की महिला अपनी 13 साल की बच्ची के साथ रहती थी। पति की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ लोगों का अक्सर हमीदा के घर आना-जाना था। इसमें आसपास के युवक भी शामिल है।

बिलासपुर में अधेड़ का नग्न होकर अश्लील हरकत, रास्ता रोककर छात्राओं से छेड़खानी, चौकी प्रभारी मौन

उन युवकों की पहचान होने पर संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उन्हीं से पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में 2 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं। उन्होंने हत्या के पहले पूरी प्लानिंग की। उसके बाद एक-एक कर दोनों को मारा। महिला को मारकर उसकी लाश घर पर ही छोड़ दी गयी थी, जबकि नाबालिग की हत्या कर उसका शव घर से दूर नाली में फेंका गया। पुलिस को शक है कि महिला व उसकी बेटी से एक से ज्यादा व्यक्ति ने जबरदस्ती की है।

See also  छत्तीसगढ़ का चमत्कारी शिवधाम: नरहरेश्वर महादेव के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना

 

जांजगीर में जुआ के बड़े फड पर दबिस, 5.65 लाख नकद, 2 ट्रैक्टर में लादकर लाना पड़ा जुआडियों के जब्त वाहन