थाना प्रभारी के पी टंडन की विदाई के साथ निरीक्षक डेरहाराम का स्वागत

मुलमुला थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर नये थाना प्रभारी डेरहाराम टंडन का स्वागत किया गया वही तत्कालीन थाना प्रभारी के पी टंडन को विदाई दी गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने तत्कालीन थाना प्रभारी के पी टंडन के कार्यकाल की प्रशंसा किया वही नये थाना प्रभारी से भी थाना क्षेत्र की जनता को काफी अपेक्षाएं हैं वही निर्वतमान थाना प्रभारी डेरहा राम टंडन ने भी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था व भाईचारे का माहौल कायम रखते हुए क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाये रखने की बात कही। वही इस मौके पर दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बुके देकर अभिनंदन किया.
इस अवसर पर संतोष शर्मा एएसआई, एएसआई फुलेस्वर सिदार , प्रधान आरक्षक, उमाशंकर राठौर , लाला राम खूंटे, सुरेंद्र सिंह , जगदीश अजय, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, अनिल जांगड़े, भूपेंद्र पूरी गोस्वामी , विकास मिश्रा, राघवेंद्र घृतलहरे, डीपी बंजारे, जय प्रकाश टंडन , सुरेंद्र पाटले , नीतू लहरे सहित पूरे थाना स्टॉप ने थाना प्रभारी के पी टंडन का श्री फल शाल बुक पेन देकर उन्हें विदाई दिया गया ।

See also  जगदलपुर : जिला परिषद सुंदरगढ़ ओडीशा की टीम ने किया एमआरएफ एवं एमआरसी सेंटर बुरुंडवाड़ा सेमरा का अध्ययन भ्रमण