मुंगेली में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के घुठेरा नवागांव में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने मिट्टी तेल डालकर नाबालिग को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पीड़ित की मौत हो चुकी है। बहरहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं।

See also  CG पत्नी ने पति को घर के छत से दिया धक्का, आई गंभीर चोट, माता-पिता से अलग रहने की कर रही थी जिद्द