Janjgir : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन 15 जुलाई तक

जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट  postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 15 जुलाई 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 25 जुलाई और Sanction Order Lock करने हेतु 10 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।    
     वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार NSP पोर्टल scholarships.gov.in में आवेदन किया जाना है। इस पोर्टल में सफल पंजीयन के बाद आवेदन की शेष जानकारी हेतु छ.ग. राज्य पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in में आवेदन किया जाना अनिवार्य है। उक्त दोनों पोर्टल पर आवेदन नही करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नही होगा।

See also  जांजगीर जिला में डायरिया पीड़ितों की हुई पहचान, सीएमएचओ और एसडीएम ने किया सघन निरीक्षण, मौके पर तीन 108 एंबुलेंस तैनात