Skip to content
  • Thursday, August 6, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • ऑनलाइन ठगों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा, मंदिर के बैंक खाते को ही बनाया निशाना, खाता करना पड़ा फ्रीज
देश

ऑनलाइन ठगों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा, मंदिर के बैंक खाते को ही बनाया निशाना, खाता करना पड़ा फ्रीज

March 23, 2024

राजस्थान से ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, ये ठगी किसी आम जगह नहीं बल्कि प्रसिद्ध कृष्ण धाम भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर से जुड़ी है. ऑनलाइन ठगों ने उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ स्थित सांलिया सेठ मंदिर के बैंक खाते को ही फ्रीज कर दिया. ठगों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा.

ठग ने ऑनलाइन ठगी की गई राशि को सांवलिया सेठ मंदिर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया. यह खबर इलाके में चर्चा का विषय का बना हुआ है. अब सवाल यह है कि क्या ठग ने यह राशि अनजाने में मंदिर के बैंक खाते में ट्रांसफर की या जानबूझकर? फिलहाल मंदिर का खाता फ्रीज हो गया है.

भंडारे से निकलते हैं करोड़ों रुपये
चितौड़गढ़ के मंडफिया में स्थिति सांवलिया सेठ मंदिर में हर माह भंडारा खुलता है. इसमें मंदिर में चढ़ावे की रुप में बड़ी राशि निकलती है. बताया जाता है कि मंदिर में हर महीने 6 से 8 करोड़ रुपये की चढ़ावे की राशि निकलना आम बात है.

See also  पुरानी दिल्ली के विकास को नई पहचान, SRDC बना इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम

मंदिर प्रबंधन की तरफ से इतनी बड़ी राशि के रखरखाव के लिए कई बैंकों में खाते खुलवाए गए हैं. जिसमें चढ़ावे में मिली राशि को जमा कराया जाता है. इन्हीं खातों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता फ्रीज हुआ है. बताया जा रहा है कानूनी कार्रवाई के बाद ही खोला जाएगा और मंदिर मंडल इसमें जुट गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद में किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हुई. पीड़ित व्यक्ति ने इसकी अहमदाबाद की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. साइबर सेल ने जांच की तो सामने आया कि ठग द्वारा ठगी कर कई खातों में राशि ट्रांसफर की गई है.

गुजरात की साइबर सेल ने जिन भी खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर की गई, सभी खातों को फ्रिज कर दिया. इसकी जानकारी सांवलिया सेठ मंदिर मंडल को नहीं दी गई. मंदिर मंडल के एक चेक को प्रोसेस करने के लिए जब बैंक भेजा गया तब पता चला कि खाता फ्रीज हो गया है. जानकारी करने पर पता चला कि किसी ने 2000 रुपये ऑनलाइन ठगी की राशि मंदिर के खाते में ट्रांसफर कर दी है.

See also  भारी बारिश के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया

ठगों ने 10 से 15 खातों में भेजी राशि
सांवलिया सेठ मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने एबीपी को बताया कि सांवलिया सेठ मंदिर के अलग अलग खाते हैं. मंदिर का एक बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी है, जिसे फ्रीज कर दिया गया है. संदिग्ध राशि सांवलिया सेठ मंदिर के खाते के साथ ही अन्य लोगों के खाते में भी डाली गई थी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध राशि 10 से 15 खातों में ट्रांसफ की गई हैं. साइबर सेल ने इन सभी खातों को फ्रीज कर दिया है. उनमें सावंलिया सेठ मंदिर का खाता भी शामिल है, जिसमें संदिग्ध राशि ट्रांसफर होने के बाद फ्रीज कर दिया गया है. इसे दोबार शुरू करने के लिए बैंक में आवेदन दिया गया है. इस खाते में चढ़ावे के अलावा अन्य मंदिर से जुड़े लेनदेन होते है.

Tags: had to freeze the account, Online thugs did not spare even God, targeted the temple's bank account only

Post navigation

अभिनय के बाद अब अभिषेक राजनीति में रख रहें हैं कदम, जाने कौन सी लोकसभा सीट से लड़गें चुनाव 
अपने से आधी उम्र के युवक को दिल दे बैठी 5 बच्चों की माँ, घर से 1 लाख रुपए लेकर फरार, पैसा मिलने के बाद महिला का गला काटकर कर दी हत्या

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

छात्रावास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला छात्र, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में भारी आक्रोश

August 6, 2026
Basant Khare
देश

नशीली चॉकलेट खिलाकर छात्रा को बनाकर बंधक दरिंदगी, चाबुक और चाकू से किए कई वार, लहूलुहान हालत में पुलिस ने किया रेस्क्यू, लड़की निकली वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की बेटी

August 6, 2026
Basant Khare
अजब गजब

बेटी के प्रेम-प्रसंग सुनकर पिता बना हैवान, नदी में डुबोकर कर दी हत्या, पिता गिरफ्तार, लाश की तलाश जारी

August 6, 2026
Basant Khare
अजब गजब

80 वर्षीय बुजुर्ग ने पहली बार देखा समुद्र, पानी छुते ही खिल उठा चेहरा, बेटे ने पोस्ट कर दिखाया पिता का भावुक चेहरा

August 6, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

August 2026
SMTWTFS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Jul    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता