वैलेंटाइन डे मनाने का विरोध, बेसबॉल बैट और लाठियां के साथ पार्क में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता, प्रेमी जोड़ों को धमकाने की कोशिश

दुर्ग जिले के भिलाई में वैलेंटाइन डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल ( Bajrang Dal Valentine’s Day ) के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न पार्कों में दबिश दी और वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों को धमकाने की कोशिश की।

 

इसे भी पढ़े :- महिलाओं को सरकार दे रही 5 लाख का लोन, वो भी बिना किसी ब्याज के, जाने कैसे मिलेगा फायदा

 

बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में बेसबॉल बैट और लाठियां लिए गुस्से में नजर आए। कई स्थानों पर उन्होंने प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

 

इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

 

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि निगम ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि वे प्रेम के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वैलेंटाइन डे मनाने के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इस दिन को पुलवामा हमले के शहीदों की याद में ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाना चाहिए।

See also  रायपुर : 50 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण, रायगढ़ को मिली नई सौगात

 

इसे भी पढ़े :-स्टेज पर चढ़कर भर दी डांसर की मांग, देखकर हर कोई हैरान, अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

 

एक ओर बजरंग दल प्रेमी जोड़ों को संस्कृति की सीख देने में व्यस्त था, वहीं दूसरी ओर उनके ही कार्यकर्ता ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आए। बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर बिना हेलमेट तीन-तीन सवारियां लेकर ये कार्यकर्ता गार्डन और सड़कों पर घूमते रहे। कुछ युवाओं ने चलती बाइकों पर खड़े होकर स्टंट भी किए। पुलिस ने इनकी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई है। गार्डन में आए पर्यटकों ने इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आम नागरिकों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर चालान भरना पड़ता है, तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

 

 

वेलेंटाइन डे पर 2 प्रेमियों के बीच अजीब समझौता, 500 के स्टाम्प में हुआ एग्रीमेंट, सुनकर आप भी हो जाओगे लोटपोट

See also  एडु-सिंघनपुर मार्ग पर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक पहुंचा सड़क पर