मुलमुला : युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश,अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली| युवक को किसी वाहन ने अपने चपेट में लिया था | जिससे उसकी यह हालत हुई थी| पिता की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है| घटना बनाहिल पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के सामने मेन रोड की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव पकरिया निवासी गणेशराम प्रधान पिता नथ्थू राम प्रधान उम्र 58 साल ने पुलिस की बताया की उसके  04 संतान है 03 लडका एवं एक लडकी है | जिनका नाम क्रमश कन्हैयालाल प्रधान, गिरधर लाल प्रधान, उमा कुमारी एवं देवेन्द्र प्रधान है| सभी का विवाह हो गया है| सभी एक साथ रहते है| दिनांक 08.02.2024 की रात्रि करीब 09:30 बजे वह  अपने घर में था खाना खाकर अपने कमरा में सोने की तैयारी में था| इसी समय गांव का सूरज कश्यप ने मोबाईल फोन कर बताया कि एक व्यक्ति बनाहिल पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के सामने मेन रोड  में एक्सीडेड से आयी हुई चोट से मृत्यू हो गया है|  यह खबर पाकर गांव के सहदेव कश्यप के साथ मोटर सायकल से ग्राम बनाहिल पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के सामने गया| देखा तो एक व्यक्ति का शव रोड किनारे में पडा था करीब से जाकर देखा तो मृत व्यक्ति का शव उसका पुत्र गिरधर लाल प्रधान का था| उसका चेहरा सिर बदन में काफी चोंटे आयी थी |कोई अज्ञात वाहन का चालक के द्वारा अपनी वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर पुत्र गिरधर लाल प्रधान को ठोकर मारी है| जिससे उसके सिर बदन में आयी हुई चोट से मृत्यु हो गया है | घटना के बाद आरोपी अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को लेकर भाग गया है|

See also  छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी 370 नई एम्बुलेंस, 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट शामिल, नवजात शिशुओं के लिए 5 नियोनेटल