पामगढ़ में दिन-दहाड़े घर का टूटा ताला, नकदी समेत लाखों के जेवरात पार, चोरों के हौसले बुलंद

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज दिनदहाड़े मेन रोड के किनारे बने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया| घटना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे की है| सूचना पर पहुंची पामगढ़ पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया, साथ ही डॉग स्वॉर्ड की टीम की मदद भी ली गई है| लेकिन मामले का कोई अहम सुराग पुलिस से हाथ नहीं लगा है|

घटना पामगढ़ मुख्यालय की है, गैस एजेंसी के सामने मुख्य मार्ग के किनारे CSEB रिटायर्ड कर्मचारी केआर साहू का घर है| ग्राम मेउ में उनके ससुराल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था| आज सुबह 10 बजे उनके परिवार के सभी लोग घर में ताला लगा कर मेउ गए थे|  2 घण्टे बाद दोपहर 12 बजे सगाई कार्यक्रम में फल की आवश्यकता पड़ी तो कर्मचारी का बेटा सुर्यकांत साहू पामगढ़ आया| जब वह अपने घर के किनारे से गुजरा तो दरवाजा खुला हुआ देखा| वह तत्काल रुका और घर के अंदर जा कर देखा तो सामान बिखरे पड़े थे, अलमारी का लॉकर खुला हुआ था| उसमें रखे सोने के जेवरात और नकदी पैसा सभी गायब थे| सुर्यकांत साहू के समझ में कुछ नहीं आया उसने परिजनों को फ़ोन कर घटना की सारी जानकारी दी| जिसके बाद पामगढ़ पुलिस को सूचना दी| पामगढ़ पुलिस डॉग स्वॉर्ड की टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया | डॉग घटना स्थल से कुछ दूर जाने के बाद खामोश हो गया| फ़िलहाल पामगढ़ पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है |

See also  भैसों धान खरीदी प्रभारी निलंबित, कलेक्टर के आदेश पर की गई त्वरित कार्रवाई

बहन की शादी के लिए ख़रीदे थे जेवर

सुर्यकांत साहू ने बताया बहन की शादी के लिए 3 लाख रुपए के सोने के जेवरात ख़रीदे थे| जिसे चोरों ने पार कर दिया| इसके साथ ही कुछ पुराने गहने भी थे और नकद 30 हजार रुपए भी लॉकर में रखे थे| सभी को चोरों ने चुरा लिया|

जनवरी माह में भी एक ही दिन इसी क्षेत्र में हुई थी 3 सबमर्सिबल पम्प की चोरी

24 जनवरी को इसी क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने 3 सबमर्सिबल पम्प को पार कर दिया था| सभी पम्प घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगे थे| जिसे चोरों ने आसानी से पार कर दिया|

चोरों के हौसले बुलंद

आज पलक झपकते हुई चोरी से यह सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की चोरों में पुलिस का खौफ कितना होगा | मेन रोड के किनारे घर होने की वजह से यहां पर चौबीसों घण्टे भीड़भाड़ रहती है | दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है | छोटी-बड़ी गाड़ी दिनभर चलती है इसके बाद भी महज 2 घण्टे के अंदर ही चोरों ने अपना काम सफाई कर दिया| इससे पता चलता है की चोर कितने शातिर और इनमें पुलिस का डर कितना होगा |

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ