BIG BREAKING NEWS : पामगढ़ जनपद के सभी मनोनित सभापति BSP के, बीजेपी गलत दुष्प्रचार कर रही है  : जनपद अध्यक्ष रामकुमार पटेल

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के जनपद पंचायत पामगढ़ में शनिवार को मनोनित किए गए 11  सभापतियों को लेकर अब पार्टियों में राजनीति शुरू हो गई है |  भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा था की 11 सभापतियों में सबसे ज्यादा 6 सभपति बीजेपी के है |  इस दावे को जनपद अध्यक्ष  राजकुमार पटेल ने एक सिरे से खारिज कर दिया |  उन्होंने कहा की सभी मनोनित सभापति BSP के हैं | बीजेपी गलत दुष्प्रचार कर रही है|

जनपद अध्यक्ष राज कुमार पटेल ने Johar36garh News को फ़ोन पर जानकारी दी की | सभी मनोनीत सभापति BSP के हैं, जिन्हें मेरे द्वारा बनाया गया है|  बीजेपी का दावा सरासर गलत है|  कोई सभापति चुनाव जीत कर नहीं बना है, हमने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर आपसी सामंजस्य से सभापति को मनोनीत किया है |  श्री पटेल ने कहा की सभी सभापति का मेरे द्वारा ही प्रस्ताव दिया है, जिसके बाद सभी का मनोनीत किया गया है |  मैं BSP का हूँ इसलिए सभी सभापति BSP के है,

See also  पामगढ़ /पचपेड़ी : प्रेमी जोड़े को घर बुलाकर बनवाया संबंध, चोरी से दोनों का बनाया वीडियो, 1 लाख की डिमांड, ब्लेकमैलर महिला गिरफ्तार

श्री पटेल कहा की सभापति को BSP, BJP या कांग्रेस मिलकर गठबंधन से नहीं बनाए हैं,  सभापति ब्यक्ति को बनाए हैं न की पार्टी को बनाए हैं, बीजेपी गलत दुष्प्रचार कर श्रय लूट रही है | अगर चुनाव जीतकर ये सभापति बने होते तो दावा करते, इन लोगों को मैंने BSP समझकर सभापति बनाया है |  सभी के सभी 11 सभापति  और सदस्य BSP के है |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-janpad-ka-gathan/