पामगढ़ 2 युवती से छेड़छाड़, 1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में जयंती कार्यक्रम देखने गई दो युवतियों के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है|

चंडीपारा में 18 दिसंबर को जयंती का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए स्कूटी से दो युवतियां गई थी। युवतियां चंडीपारा निवासी विनोद खन्ना के घर के पास रोड में अपनी स्कूटी खड़ा कर कार्यक्रम देख रही थी वही मोहल्ले का शांतनु सुल्तानिया और आकाश खन्ना आकर युवती पर अश्लील टिप्पणी करने लगे, जिसका विरोध करने पर शांतनु ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी| बीच-बचाव करने आई दूसरी युवती को दूसरे युवक ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे एक युवती के सिर व पेट में वह दूसरी लड़की के सीने व पैर में चोट आई है। पीड़ित युवती की बहन की शिकायत पर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 323 354 34 के तहत अपराध दर्ज दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी शांतनु सुल्तानिया उम्र 22 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए जेल भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ ‌अठोरिया यादव समाज सरकारी नौकरी पाने वालों का करेगी सम्मान