Big Breaking : पामगढ़ में मिले 5 पॉजिटिव, एक की बिलासपुर में मौत

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सैंपल के दौरान 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | जबकी एक बुजुर्ग की बिलासपुर सिम्स में मौत हो गयी| वही आज पामगढ़ के पनगांव  में 61 सैंपल लिए गए हैं| जिसे जाँच के लिए भेजा गया है |

मिली जानकारी पामगढ़ में आज लिए गए सैंपल में 5 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो इस प्रकार से हैं जिसमे उरैहा, रसौटा और ससहा शामिल है, वही पामगढ़ के बाहर के दो लोगों का भी सैंपल पामगढ़ में लिया गया| जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| जो एक अकलतरा और एक बिलासपुर से हैं

पामगढ़ के ग्राम शुक्लाभाटा का बुजुर्ग जिसका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा था, उसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गयी| इसी तरह रविवार को भी कुटराबोड़ के एक बुजुर्ग की मौत बिलासपुर सिम्स हो गई थी | पामगढ़ प्रशासन की टीम दोनों शवों को बिलासपुर से लेकर पामगढ़ के लेकर आ रही है |

See also  Janjgir : कार में 2 लाख के गहनों को रख 3 दोस्त पहुंचे शराब पीने भट्टी, कांच तोड़कर हुई चोरी, अपनों ने ही दिया घटना को अंजाम, 3 गिरफ्तार

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम आज पनगांव में सैंपल लेने के लिए पहुंची थी | डॉक्टरों ने गांव में 61 लोगो सैंपल लिया गया है | जिसे जांच के लिए रायगढ़ लैब भेजा गया है