पामगढ़ थाना प्रभारी लहरे और मुलमुला के कृष्ण कुमार आज होंगे सम्मानित

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर चाम्पा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को आज गणतंत्र दिवस पर जिले में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा| सम्मानित होने वालों के शीर्ष में पामगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार लहरे का नाम शामिल है, उन्हें 2019 में अपराधों के निराकरण के लिए सम्मानित किया जायेगा|  इसी तरह मुलमुला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार टण्डन को थाना मुलमुला में अपहरण नाबालिक बालक /बालिकाओं  को बरामद करने के लिए सम्मानित किया जायेगा | इसी तरह 5 और थाना प्रभारी है जिनमें उप निरीक्षक सरस्वती निषाद, डभरा निरीक्षक जितेंद्र बंजारे, प्रधान आरक्षक श्रीनिवास राव, मुलमुला थाना के आरक्षक मनीष सिंह  और श्रीमती सरोज तिवारी को भी सम्मानित किया जायेगा | 

See also  अब प्रवासी मजदुर अधिकृत निजी होटल में अपने खर्चे पर हो सकते है क्वारेंटीन