CG : पटवारी के ऊपर से गुजर गई ट्रेन की 15 बोगी, मंजर देख फूले लोगों के हाथ पांव

JJohar36garh News|बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे एक पटवारी की जान जाते-जाते बची है। वही इस मंज़र को देख यहा मौजूद लोगों के हाँथ पांव फूल गए थे,
मिली जानकारी के अनुसार निपनिया ‌मे कार्यरत पटवारी सेवक राम जोगांस उम्र 57 वर्ष अपना आफिस काम निपटा कर वापस अपने घर हथबंद जाने के लिए निपनिया स्टेशन आ कर टिकट कटा कर प्लेटफार्म एक पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे,इसी बीच स्टेशन में एक एक्सप्रेस गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 2 पर सिग्नल नहीं मिलने पर खड़ी हो गई।

जिसे देख पटवारी ने सोचा कि मेरी गाड़ी आ गई है यह सोचकर खड़ी हुई कोयला रैक के नीचे से निकलने लगे इसी बीच ट्रेन आगे बढ़ने लगी और पटवारी चलती ट्रेन की पटरी के बीच में सो गए थे, इस दौरान न्यूवोको सीमेंट कंपनी के निपनिया साइडिंग में कार्यरत राजेंद्र गुप्ता आफिस काम निपटा कर वापस जा रहे थे उन्होंने ये नजारा देख तुरंत निपनिया स्टेशन मास्टर को जानकरी देते हुए गाड़ी रुकवाने के लिए आग्रह किया।

See also  छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में सप्ताह भर पहले जहां मिला था बाघ का शव, अब वहां मिला तेंदुए का शव

जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत वाकी टाकी से बात कर रैक को रुकवाया जब रैक के नीचे से पटवारी बाहर निकले तो प्लेटफार्म में उपस्थित यात्रियों ने राहत की सांस ली, सभी लोगों ने राजेंद्र गुप्ता व स्टेशन मास्टर की तत्परता की सराहना की, बताया जा रहा है कि पटवारी के ऊपर से 15बोगी गुजरी थी, पर संयोग वश गाड़ी के नीचे कोई लोहा नही लटक रहा था नहीं तो पटवारी की जान भी सकती थी, एक छोटी गलती की वजह से आज बड़ा हादसा हो सकता था पर कहते है न कि जाको रखे सांइयाँ मार सके न कोई।