राष्ट्रपति बाइडेन कोविड 19 संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

  वाशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. ये जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं. अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां खुद को आइसोलेट करेंगे.

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्हें वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें बुस्टर भी दिया गया है. उन्हें हल्के लक्षण हैं. अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे तथा इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखेंगे.

व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा, क्योंकि वे आइसोलेशन में रहते हुए भी ऑफिस के सभी काम करना जारी रखेंगे. लाटिनो सिविल राइट्स संगठन ने कहा कि जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से एक निर्धारित कार्यक्रम में नहीं बोल पाएंगे.

See also  एपस्टीन केस में नया खुलासा! सर्वाइवर की आत्मकथा में 'नामी PM' पर सनसनीखेज आरोप

वहीं, बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने से चुनाव कैंपेन पर असर पड़ सकता है. डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है. बीते दिनों ट्रंप पर जानवेला हमले के बाद उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है. ऐसे में बाइडेन उन्हें और पिछड़ सकते हैं.

वहीं, बुधवार को जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होंगे तो उन्होंने कहा कि कोई डॉक्टर अगर मुझे मेरी मेडिकल कंडीशन के बारे में कहेगा तो मैं राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने पर विचार करूंगा. उनके इस बयान से हलचल मच गई है.

बाइडेन ने तैयार की पहले 100 दिन की योजना

इससे पहले उन्होंने नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (NAACP) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति हो सकती हैं. हालांकि, बाइडेन ने भीड़ से कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की योजना पहले ही बना ली है.

See also  कनाडा में बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन की तैयारी, खालिस्तानी समर्थकों पर भी मंडराया खतरा