प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

JJohar36garh News|गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में स्टंट के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने कई सियासी दिग्गज गुरुवार को रामपुर आएंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार तड़के सुबह रामपुर के लिए रवाना हो गई है। वह सीधे नवरीत के घर जाएंगी और उनके परिजनों से मिलेंगी। बता दें कि बीते 26 जनवरी को नवरीत टैक्टर लेकर दिल्ली गए थे, जहां हिंसा हो गई। इसी दौरान स्टंट करने में नवरीत की मौत हो गई थी।

रामपुर जाते समय हापुड़ रोड पर प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पूर्व सांसद एवं रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी आ रहे हैं। वह भी बिलासपुर में मृतक किसान नवरीत की आत्मिक शांति के लिए आयोजित अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। वह बुधवार की देर रात कार से रामपुर पहुंच गए हैं और निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। वह भी सुबह बिलासपुर में मृतक किसान के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताओं के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है।

See also  कुंभ भगदड़ पर सियासी घमासान: अकड़ तो मुर्दों की पहचान है कहकर अभिषेक बनर्जी ने किया ममता बनर्जी का बचाव