Janjgir : पुलिस फोर्स से भरी बस की ट्रक से आमने सामने टक्कर, 18 पुलिसकर्मी घायल

JJohar36garh News|जांजगीर-चाम्पा जिला में सीएम के कार्यक्रम में मालखरौदा जा रही पुलिसकर्मी से भरी बस की ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई |  घटना में 18 पुलिस जवान घायल हो गए है | घायलों में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है | घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा गांव के केरा मार्ग पुल के पास की है |

घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल हैं. बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे. बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई और सामने से जा रही पुलिस फोर्स से भरी बस को टक्कर मार दी. हाससे में दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.
दरअसल, बिलासपुर की पुलिस फोर्स बस में सवार होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करने मालखरौदा के मोहतरा गांव जा रही थी. वे कनस्दा गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहा ट्रक अनियन्त्रित हो गया और विपरीत दिशा में आकर पुलिस बल से भरी बस को टक्कर मार दी. हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे.

See also  MBBS-BDS एडमिशन में बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने एडिट ऑप्शन को दी हरी झंडी, याचिका खारिज

राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. 15 से 20 आरक्षकों को सामान्य चोट आई है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल है. घटना की सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.