पामगढ़ राहौद बाजार में दम्पति पर धारदार हथियार से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार 

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला पामगढ़ के राहौद साप्ताहिक बाजार में शनिवार की दोपहर जगह को लेकर हुए विवाद के बाद एक सब्जी ब्यवसायी ने दूसरे सब्जी ब्यवसाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया | जिससे दोनों पीड़ित कन्हैया सहिस और द्वारिका बाई सहिस गंभीर रूप से घायल हो गए | लहूलुहान स्थिति में दोनों को 108 की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया | जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण थाना अन्तर्गत राहोद नगर के साप्ताहिक बाजार में एक दंपति ने कटहल का दुकान लगाए बैठे हुए थे| बगल में एक अन्य युवक भी सब्जी का दुकान लगाया हुआ था| पति पत्नी के बीच दुकान लगाने के बात को लेकर आपस मे तू- तू मैं- मैं के साथ गली गलौज शुरू हो गया | इतना में कटहल बेचने वाले दम्पति ने अपना बचाव करने के लिए कटहल कटने वाले हथियार को उठा लिया|  आरोपी सनकी युवक तैश में उसी के हथियार को छीन कर पति पत्नी के ऊपर ही हमला कर दिया | जिससे दोनों लहू लुहान हो गए |  दोनों को लहूलुहान देखकर युवक मौके से फरार हो गया |  इसकी सूचना लोगों ने 108 को फ़ोन पर दी | 108 से पति पत्नी को पामगढ़ हॉस्पिटल लेकर आया |  महिला के सिर व हाथ दोनो जगह पर हमला हुआ है वही पुरुष के दाएं हाथ मे लगा हुआ जिससे हाथ के पास रक्त स्राव होने के वजह  हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया |

See also  ससुराल नहीं जाने और अवैध संबंध के में की थी हत्या, मुलमुला में महिला की हत्या का आरोपी पति आजमगढ़ से गिरफ्तार