रायपुर के पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ की राजधानी के रावांभाठा इलाके में स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग की उठती लपटों को देकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना पर तत्काल दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के फैक्ट्री में फंसे होने की खबर है।

See also  बिलासपुर में स्कूल के सामने खड़ी कार में लगी आग, कुछ ही समय में पूरी कार जलाकर स्वाहा, मौके पर मौजूद लोगों में मची हलचल