राजस्थानी पंचमेल दाल, स्वाद और सेहत का संगम

आपने कई तरह की दालें खाए होंगे, लेकिन क्या कभी राजस्थान की फेमस पंचमेल दाल खाई है? अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे की आप इसे आसानी से घर पर बना सकेंगे.

5 दालों के मिश्रण से तैयार करें सेहतमंद पंचमेल दाल, ढाबा स्टाइल तड़के के साथ बढ़ाएं
 पंचमेल दाल राजस्थान की एक पारंपरिक डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होती है. पंचमेल का मतलब होता है पांच तरह की दालों का मिश्रण जो अरहर, मूंग, चना, उड़द और मसूर दाल को एक साथ मिलाकर पकाया जाता है . यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और हेल्दी डाइट के लिए बेहतर ऑप्शन है.

देसी घी और मसालों का तड़का इसे खास राजस्थानी स्वाद देता है. यह चावल, रोटी, बाटी या पराठे के साथ बहुत टेस्टी लगती है. आज हम आपको पंचमेल दाल बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो आपके खाने के स्वाद को काफी गुणा बढ़ा देगा.

See also  मेघालय की पारंपरिक डिश तुंगटप: फर्मेंटेड फिश चटनी और उसकी अनोखी पहचान

पंचमेल दाल बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 चम्मच अरहर दाल
2 चम्मच मूंग दाल
2 चम्मच चना दाल
2 चम्मच उड़द दाल
2 चम्मच मसूर दाल
1 बारीक कटा प्याज
2 कटे टमाटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
2 चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया

पंचमेल दाल बनाते कैसे है?
    इस दाल को बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
    अब दालों को कुकर में डालें, उसमें पानी, हल्दी और नमक डालकर 3–4 सीटी आने तक पकाएं.
    जब कुकर खुल जाएं तो इसे हल्का मैश कर लें.
    अब एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें, फिर हींग और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
    इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छी तरह पक न जाए और तेल अलग दिखने लगे.
    अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और पकी हुई दाल डाल दें. कुछ मिनट तक उबालें और जरूरत के अनुसार नमक और पानी डालें.
    अंत में हरा धनिया डालकर सजाएं. अब आपका टेस्टी और हेल्दी पंचमेल दाल तैयार है.
    इसे गरम-गरम चावल, जीरा राइस, रोटी, बाटी या पराठे के साथ परोसें.

See also  अब चैट खोले बिना पता चलेगा कौन है ऑनलाइन, WhatsApp ला रहा नया ग्रीन डॉट फीचर

इन बातों का रखें ध्यान
    तड़के के लिए घी का इस्तेमाल करें, इससे असली स्वाद आता है.
    दालों को भिगोना जरूरी है, इससे वे जल्दी और अच्छी तरह पकती हैं.
    मसालों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें.
    दाल को हल्का मैश करने से यह क्रीमी बनती है.