Skip to content
  • Tuesday, May 19, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • म्यूल अकाउंट से 83 लाख की साइबर ठगी, 10 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने खोला बड़ा रैकेट
छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट से 83 लाख की साइबर ठगी, 10 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने खोला बड़ा रैकेट

March 31, 2026
Admin

भिलाई/दुर्ग.

जिले में म्युल अकाउंट के माध्यम से सायबर ठगी से अर्जित पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कराने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सभी आरोपियों के अकाउंट से 83 लाख 33 हजार 247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर कर लेनदेन की जानकारी मिली है।

दरअसल पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल द्वारा कर्नाटक बैंक दुर्ग में संचालित बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपए का अवैध लेन-देन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल बैंक से संपर्क करते हुए सभी खातों को होल्ड कर विवेचना शुरू की तो शिकायत सही पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  मेडिकल कॉलेजों में नहीं थम रही अराजकता, फ्रेशर पार्टी में हंगामा व तोड़ी कुर्सियां

प्रकरण में धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर मधु साहू (45 वर्ष ), ज्योति गौतम (28 वर्ष), फरहद खान (56 वर्ष), भूपेश गोहिल (51 वर्ष), अजय कुमार उर्फ मोनू (29 वर्ष), मसीर आलम (27 वर्ष), नवीन भागवत (24 वर्ष), भूपेंद्र कुमार टंडन (36 वर्ष), संतोष बिसाई (28 वर्ष) व हीरा सिंह (55 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी को गिरफ्तार किया है.

जानिए क्या है म्युल अकाउंट
बता दें कि म्युल अकाउंट वे बैंक के खाते होते हैं, जिसे संबंधित खाताधारक साइबर ठगी के रुपए के ट्रांसफर के लिए और ऑनलाइन बेटिंग में उपयोग करने के लिए किराए पर देते हैं। किराए पर दिए गए इस म्युल अकाउंट के बदले में बाकायदा खाताधारकों को हर माह किराए की एकमुश्त राशि भी दी जाती है। फिलहाल दुर्ग पुलिस लगातार इस तरह के म्युल अकाउंट पर कार्रवाई कर रही है।

See also  रायपुर : भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध हो रहा कार्य : वित्त मंत्री चौधरी
Tags: Mule Account Fraud

Post navigation

कांकेर में नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47 संग 2 बड़े इनामी उग्रवादियों का सरेंडर
IPL 2026, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अभियान शुरू करेगी पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले खिताब पर नजर

लेटेस्ट खबर

खेल

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में राहत नहीं, हाईकोर्ट ने तुरंत अनुमति से किया इनकार

May 19, 2026
Admin
जीवनशैली

Moto Buds 2 भारत में लॉन्च: 2999 रुपये में 48 घंटे बैटरी और दमदार ANC फीचर्स

May 19, 2026
Admin
जीवनशैली

Motorola ने लॉन्च किए Moto G37 और G37 Power: 20 हजार से कम में 5G स्मार्टफोन

May 19, 2026
Admin
देश

राजस्थानी खोबा रोटी: देसी घी से भरपूर कुरकुरी और हेल्दी पारंपरिक रेसिपी

May 19, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

May 2026
SMTWTFS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Apr    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता