राजकिशोर धिरही का हुआ सम्मान

अकलतरा| छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में तिलई निवासी राजकिशोर धिरही को अटल साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच के आयोजन में अटल साहित्य स्मृति सम्मान समारोह वृन्दावन हॉल रायपुर में आयोजित किया गया था। देश भर के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
वही इनके सम्मान प्राप्त होने पर राजकुमार राठौर संतोष बंजारे बी पी रात्रे चन्द्रशेखर कोसले घासीराम पटेल उमाकांत टैगोर आशीष बंजारे अमित धिरही दिनेश खटकर गंगा राम उईके द्वारिका कमल बसंत बंजारे ने बधाई प्रेषित किया है।

सनी सूर्यवंशी की रिपोर्ट 

See also  Chhattisgarh Weather, अगले 7 दिन झमाझम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट