JJohar36garh News|जिले की बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत सेक्टर बिर्रा, करनौद, चांपा ग्रामीण और चांपा शहरी हेतु रेडी टू ईट फूड प्रदाय करने हेतु महिला स्व सहायता समूहों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के जारी प्रेस नोट के अनुसार प्राप्त प्रस्तावों को ग्रेडिंग हेतु परियोजना अधिकारी बम्हनीडीह को प्रेषित किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का सत्यापन पश्चात ग्रेडिंग कर जिला स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया। ग्रेडिंग एवं प्रतिवेदन अनुसार तुलनात्मक विवरण/अनंतिम वरीयता सूची सेक्टरवार तैयार की गई है। इस संबंध में 20 अगस्त को सायं 4.00 बजे तक दावा-आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा में प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि समय पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा।