देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच अब राहत की बौछारें शुरू, अगले 3 दिनों तक इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट

नई दिल्ली 
देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच अब राहत की बौछारें शुरू हो चुकी हैं। जैसे-जैसे मॉनसून आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बारिश का दायरा भी फैलता जा रहा है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून की फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

कहां पहुंचा मॉनसून?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तक बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में यह मॉनसून गुजरात, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी अरब सागर तक और विस्तार ले सकता है।

 दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला
राजधानी दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश ने तपती गर्मी से बड़ी राहत दी है। आज शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान और गिर सकता है।

See also  बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत:अफगानिस्तान को 546 रन से हराया, शांतो ने दोनों पारियों में शतक जमाए ढाका3 घंटे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। - Dainik Bhaskar इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में 546 रनों से हराया। ये बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है, जबकि इंटरनेशनल टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराया था, जबकि 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में मिले 662 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 115 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने चौथे दिन आखिरी 5 विकेट 35 रन के अंदर गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने दोनों पारियों में शतक लगाए। इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम और एबोदत हुसैन ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 382 रन और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। वहीं अफगानिस्तान ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 115 रन बनाए।

इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दो लो प्रेशर एरिया सक्रिय हैं —
एक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में
दूसरा गुजरात क्षेत्र में
इन दबावों के असर से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां बरसेंगे बादल?
उत्तर प्रदेश: मध्यम से भारी बारिश की संभावना, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, राजस्थान: हल्की से मध्यम बारिश
विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना: छिटपुट हल्की बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक: गरज के साथ बौछारें
कोंकण, गोवा, केरल, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप: लगातार बारिश की स्थिति
दक्षिण गुजरात: अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश की चेतावनी